फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बच्चे फर्श पर बैठकर करते हैं भोजन

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय दुबहा में फर्स पर बैठककर भोजन करते बच्चे।- संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जिगना। प्राथमिक विद्यालय दुबहा में किचन शेड न बनने से बच्चों को फर्श पर चटाई बिछा कर मध्याह्न भोजन कराया जा रहा है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि 91 छात्र पंजीकृत है। किचन शेड नहीं बनने से बच्चे फर्श व चटाई पर बैठ कर भोजन करते हैं। प्रधानाध्यापक किशोरी लाल ने बताया कि विद्यालय में महज चार बेंच हैं। शौचालय बदहाल है। सफ़ाई कर्मचारी के नहीं आने से समस्या हो रही है। विद्यालय में तीन शिक्षक व एक शिक्षा मित्र हैं। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विद्यालय की चहारदीवारी ऊंची न होने विद्यालय हर समय असुरक्षित रहता है। विद्यालय में बालक और बालिका के लिए एक-एक शौचालय और दिव्यांग, एक आंगनबाड़ी के लिए शौचालय बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें