केंद्रीय बजट 2026-27 पर विधानसभा चौपाल में मौजूद मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल व अन्य।
सक्तेशगढ़। राजगढ़ क्षेत्र के जौगढ़ में शनिवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पर आयोजित विधानसभा चौपाल में मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बजट को उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर बताया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट उत्तर प्रदेश को विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने बजट की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हाई-स्पीड रेल, एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार से यूपी एक लॉजिस्टिक हब बनेगा। खेती में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के प्रयोग और युवाओं को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह व संचालन जिला महामंत्री दिनेश वर्मा ने किया। इस दौरान अमित पांडेय, हरिचरन सिंह, मनीष सिंह, विद्या शंकर, संदीप पाठक आदि रहे।