प्राथमिक विद्यालय डोमनपुर में बच्चों से पढ़ाई से संबंधित सवाल जवाब करतेडीएम पवन कुमार गंगवार।
- फोटो : mathura
सीखड़। तहसील दिवस के बाद जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार सोमवार को सीखड़ ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डोमनपुर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में सफाई और पठन-पाठन के बावत प्रधानाध्यापिका और बच्चों से पूछताछ कर जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि विद्यालय में नामांकित 126 बच्चों में सोमवार को मात्र 72 बच्चे ही उपस्थित रहे। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने बच्चों से पठन-पाठन के बारे में न सिर्फ जानकारी ली बल्कि डीएम ने बच्चों से हिंदी और अंग्रेजी में कविता और गिनती पहाड़ा भी सुनीं। जिलाधिकारी ने कक्षा तीन और चार के छात्राओं से उनके शिक्षण के बारे में जानकारी के लिए किताब पढ़वाया। प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों को निर्देशित किया कि जिस भी विषय को पढ़ाया जा रहा है उस विषय के बारे में अर्थ सहित बच्चों को समझाया जाए। मिड-डे-मील की गुणवत्ता परखी।