जिला सहकारी बैंक सभागार में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद एआर कोऑपरेटिव और बैंक सचिव।-सोशल मीड
मिर्जापुर। सहकारिता मंत्री जेपी एस राठौर ने अधिक से अधिक किसानों को सहकारिता विभाग से जोड़ने को कहा है। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश के समस्त जिला सहकारी बैंक से जुड़े अधिकारियों को उन्होंने संबोधित किया। सहकारिता मंत्री ने बैंक प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कलेक्ट्रेट में जिला सहकारी बैंक के सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल, एआर कोआपरेटिव अमित पांडेय के साथ सहकारिता विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।