मिर्जापुर। सीखड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत बटोवा लरछूट में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम 8 से 14 सितंबर तक चलाया जा रहा है। इसमें शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता में 30 बच्चों ने भाग लिया।
सभी बच्चों को मास्क वितरण करते हुए सैनिटाइजर से हाथ धुलवाया गया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए स्कूल जाने वाले तथा ना जाने वाले बच्चों ने कागजों पर अपनी कल्पनाओं के चित्र उकेरे। एक्शन एड नई पहल शिक्षा परियोजना व एबीसीएल के सहयोग से यह कार्यक्रम हो रहा है। परियोजना के जिला संयोजक रतन कुमार मिश्रा ने बताया कि जब तक कोई स्कूल नहीं खुल रहा है। तब तक बच्चे घर में ही दो से तीन घंटे नियमित पढ़ाई करें। समन्वयक कृपाशंकर त्यशगी ने कोविड-19 महामारी के बचाव के विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। नई पहल प्रेरक पंचदेव, छात्र पूर्णिमा, सागर ,किशन, सन्नू, पूजा ,खुशबू ,दीपक आदि थे। इन सभी बच्चों ऱ्को पुरस्कार देकर इनके हौसले को बढ़ाया गया।