फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के साथ नहाने गए बालक की तालाब में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव के पिपराव मौजा में मंगलवार की सुबह बहन के साथ तालाब में नहाने गया बालक डूब गया। बहन के शोर मचाने पर लोग आए पर तब तक वह डूब गया था। आधे घंटा बाद शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी लक्ष्मण का 11 वर्षीय पुत्र आदित्य मंगलवार सुबह खेत के बगल में चोपनी बंधी में बहन के साथ नहाने चला गया। नहाते समय आदित्य का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबते देख बड़ी बहन जोर जोर से चीखने लगी। बहन की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे चरवाहों ने आधा घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से खोजकर उसे निकाला। मौके पर पहुंचे परिजन 108 की मदद से उसे पटेहरा पीएचसी ले गए। जहां डॉ. वाजिद जमील ने बालक को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि घर से कुछ दूर बंधी के बगल में धान की खेती है। पशु खेतों में नुकसान न करें इसलिए भाई बहन खेत की रखवाली कर रहे थे। अचानक दोनों तालाब में नहाने चले गए। नहाते समय आदित्य का पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। मृतक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें