फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से इलाज के दौरान बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के कलवारी गांव में पांच वर्षीय बालक की ठंड लगने के बाद सोमवार को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी होने पर तहसीलदार ने राजस्व टीम को मामले की जांच के लिए उसके घर पर भेजा। राजस्व विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के कलवारी गांव स्थित कमलेश बिन्द के पांच वर्षीय पुत्र राम अवतार को 10 दिन पूर्व ठंड लगने लगा। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां से उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को जांच पड़ताल के लिए मौके पर भेजा। बालक के पिता कमलेश बिंद ने बताया कि 10 दिन पहले पुत्र को ठंड लगी थी। वह कांप रहा था। आग तापने के बाद उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आए। वहां पांच दिनों तक इलाज हुआ। हालत में सुधार न होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। तहसीलदार नूपुर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें