फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाणसागर नहर में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के कोठी गांव निवासी 10 वर्षीय बालक सोमवार को सुबह हाथ धोते समय पैर फिसलने से बाणसागर नहर में चला गया। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने खोजबीन कर उसे बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोठी गांव निवासी गोविंद का 10 वर्षीय पुत्र शनि छोटे भाई कल्लू (7) के साथ सोमवार को सुबह शौच के लिए गया था। शौच के बाद बाणसागर नहर में हाथ धोने गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह नहर में गहरे पानी में चला गया। नहर में डूबते देख उसका छोटा भाई कल्लू शोर मचाने लगा। इस दौरान उधर से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर लहंगूपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी विजय कुमार दो कांस्टेबल आलोक कुमार मिश्रा तथा पंकज कुमार साथ नहर में छलांग लगाकर बालक को खोजने लगे। पुलिस ने प्रयास करके बालक को नहर से बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि बाणसागर नहर में डूबने से एक बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें