फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र के लखनीपुर गांव में शु्क्रवार को देर शाम को घर के पास खेल रहा बालक कुएं में गिर गया। खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर परिजनों ने कुएं के अंदर नजर डाली तो उसके अंदर बालक दिखा। परिजनों ने बालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लखनीपुर निवासी राजकुमार मजदूरी करते हैं। उनसे तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। तीन पुत्रों में सबसे छोटा अमित (5) शुक्रवार की शाम घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह घर के पास स्थित कुएं में गिर गया। काफी देर बाद जब परिजन उसे खोजते हुए कुएं के पास गए तो उसमें बालक दिखा। परिजनों ने बालक को किसी तरह से कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें