फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के ओझला पुल रिद्धि-सिद्धी ढाबा के पास शनिवार को सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा निवासी बाबा जायसवाल कोटेदार संघ के अध्यक्ष हैं। बाबा जायसवाल का पुत्र संदीप जायसवाल (25) किसी कार्य से बाइक से मिर्जापुर आया था। कार्य करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में ओझला पुल के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद वह एक ऑटो से टकरा गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया। मंडलीय अस्पताल में हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें