लालगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर 12 बजे लालगंज के मिलिट्री ग्राउंड में छानबे विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाग्य आजमा रहे भाजपा गठबंधन में शामिल अपना दल एस के प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर हेलीपैड बनाया जा चुका है।
इसके साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए रोड मैप भी तैयार कर लिया है। मंडलायुक्त के अलावा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दे चुके हैं। उधर, सभा स्थल पर वीआईपी व आम लोगों के वाहनों को खड़ी कराने के लिए स्टैंड की व्यवस्था कराई जा रही है। हेलीपैड व उसके आसपास के स्थल को सुरक्षित स्थान के रूप में तब्दील कर दिया गया है।