फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अब झलकने लगी विंध्य काॅरिडोर की भव्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। करीब 298 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन विंध्य काॅरिडोर की भव्यता अब झलकने लगी है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था ने भी निर्माण कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए परिक्रमा पथ सहित चार प्रमुख मार्गों को चौड़ा किया गया है। इसके अलावा मंदिर से पक्का घाट तक पहुंचने वाले मार्ग को भी चौड़ा किया गया है। पक्का घाट मार्ग पर ही एक गेट बनाया जाएगा, जिसे सिंह द्वार के नाम से जाना जाएगा। इससे होते हुए मां विंध्यवासिनी माता के दरबार में भक्त पहुंचेंगे और उनका दर्शन-पूजन करेंगे। उधर, मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु विंध्य काॅरिडोर की भव्यता को निहारते हैं। इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया है। अब नक्काशीदार पिलर व बरामदे आदि का ढांचा खड़ा हो गया है। उसको देखकर ही विंध्य काॅरिडोर की भव्यता का अनुभव होता है। सभी पिलर व गेट लाल पत्थर से बनाए जा रहे हैं। लाल पत्थर विशेष रूप से राजस्थान से मंगाए जा रहे हैं। इसके लिए एक अधिकारी को राजस्थान जाकर पत्थरों के आवक को नियमित करने का निर्देश दिया गया है।
उधर, विंध्य काॅरिडोर के निर्माण कार्य को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि गंगा स्नान करने के बाद जब दर्शनार्थी मंदिर की तरफ रुख करेगा तो उसे मंदिर दिखाई देगा। जिलाधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी नियमित रूप से निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने बताया कि विंध्य काॅरिडोर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्धारित समय तक निर्माण पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें