जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित न्यू पीएचसी और सीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज पर सबसे अधिक 54 मरीज पहुंचे। बदलते मौसम को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार के रोगियों की संख्या अधिक रही।
हलिया, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतवार में डॉक्टर कामेश्वर तिवारी की देखरेख में 43 मरीजों का उपचार कर दवा दी गई। जिगना, नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर, नरोइया, अकोढ़ी, कुशहां (बिहसड़ा) और विरौरा में कुल मिलाकर 198 रोगियों का इलाज हुआ। डॉ. डीके मिश्र, सुशील कुमार, सचिव सिंह, देवी शंकर आदि रहे। कोऑर्डिनेटर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोग्य मेले में लोगों को रोगों से बचाव स्वच्छता तथा फाइलेरिया की दवा खाने के लिए प्रेरित किया गया।
न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में 54 रोगियों का इलाज किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बाल कृष्ण मिश्र ने बताया ब्लड प्रेशर, मलेरिया, टायफाइड और रक्त की जांच कर रोगियों को निशुल्क दवाएं वितरित की गई। इस दौरान स्टाफ नर्स प्रीती सैनी, एएनएम माधुरी, एलटी राकेश पटेल, वार्ड ब्वाय अरविंद सिंह उपस्थित रहे।