फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पशु तस्करी और मादक पदार्थों की बिक्री में सहयोग करने पर मुख्य आरक्षी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लालगंज थाना क्षेत्र के बेलन बरौधा चौकी पर तैनात एक मुख्य आरक्षी को गो तस्करी, गांजा बिक्री आदि में सहयोग करने के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी बेलन बरौधा में तैनात मुख्य आरक्षी रामलाल राय के खिलाफ अवैधानिक कृत्यों गोवंश तस्करी, गांजा बिक्री आदि में सहयोग प्रदान करने का मामला प्रकाश में आया। साथ ही पुलिस चौकी पर सहकर्मियों आदि से अभद्र व्यवहार की शिकायत भी की गई। मुख्य आरक्षी पर उसके द्वारा किए गए कार्यों से पुलिस की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का आराेप लगा। इस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से मुख्य आरक्षी को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें