फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार को सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के सरसो सेमरी गांव में घूम रहे छुट्टा पशु व नीलगाय किसानों की फसल को नष्ट कर दे रहे हैं। फसल बचाने के लिए किसान रात में अपने खेतों की रखवाली करते हैं। सेमरी गांव निवासी किसान मुन्नी पाल (65) ने अपने खेत में टमाटर व सरसों की खेती की है। पुत्र संजय पाल ने बताया कि उनके पिता मुन्नी पाल छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए बुधवार की रात खेत में सोए हुए थे। रात में अपने बिस्तर से उठकर लघु शंका करने के लिए गए। इसके बाद खेत में गिर गए। सुबह आस-पास के लोगों ने देखा तो ठंड से कांप रहे थे। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने आग जलाकर शरीर को गर्म करने के बाद मुन्नी पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां चिकित्सक डाॅ. संतलाल ने मृत घोषित कर दिया। बाद में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें