मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के हलिया बाइक स्टैंड के पास ट्रक के धक्के से बाइक सवार मुख्य आरक्षी घायल हो गया। मंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। लालगंज क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी रामविसुन गुरुवार की सुबह बाइक से लालगंज जा रहे थे। वह कटरा कोतवाली क्षेत्र के हलिया स्टैंड के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मंडलीय चौकी प्रभारी अजय श्रीवास्तव ने उन्हें उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।