फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव: छानबे सीट से अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल ने किया नामांकन, नेताओं का लगा जमावड़ा

Thu, 20 Apr 2023 04:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अपना दल एस व भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में रिंकी कोल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। 
विज्ञापन
अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को छानबे विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रिंकी का नामांकन कराने के लिए उनके साथ कई विधायक व मंत्री भी पहुंचे। इसमें केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक डॉ विनोद बिंद, एमएलसी विनीत सिंह के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह व अन्य शामिल थे।

विज्ञापन


छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल ने आज नामांकन किया। यह सीट उनके पति राहुल प्रकाश कोल के निधन के चलते रिक्त हुई थी। वर्तमान में रिंकी कोल जिला पंचायत सदस्य हैं। छानबे विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 10 मई को मतदान होगा। 
ये भी पढ़ें: सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा, OP Rajbhar पर लगाए ये गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें