अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल ने किया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को छानबे विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना दल एस की प्रत्याशी रिंकी कोल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रिंकी का नामांकन कराने के लिए उनके साथ कई विधायक व मंत्री भी पहुंचे। इसमें केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक डॉ विनोद बिंद, एमएलसी विनीत सिंह के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह व अन्य शामिल थे।