फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई एलर्ट के मद्देनजर चला चेकिंग अभियान, एसपी ने किया पैदल गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन के मद्देनजर प्रदेश में जारी हाई एलर्ट को देखते हुए सोमवार को रेलवे स्टेशन, रोडवेज और अस्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन पर एंटी सबोटाज, डाग स्क्वाड द्वारा चेकिंग किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार के नेतृत्व में टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की चेकिंग किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिस व पीएसी बल के साथ शहर क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व व प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन के प्रदेशव्यापी रेड एलर्ट को दृष्टिगत ऱखते हुए पैदल गश्त किया। पैदल मार्च का प्रारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरु हुआ। जो अस्पताल, संकटमोचन, तारकेश्वर, रैदानी कालोनी, रेलवे स्टेशन होते हुए सम्पूर्ण शहर क्षेत्र में किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित कर वर्तमान समय में फैली वैश्विक महामारी कोविड-19 की को देखते हुए अपने घरों में रहकर पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील की गई। पैदल मार्च के दौरान वाहनों, व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुधीर कुमार, थाना प्रभारी कोतवाली शहर रवीन्द्र प्रताप यादव आदि रहे। विंध्याचल, थाना कोतवाली अन्तर्गत बरतर तिराहा,बंगाली चौराहा,बावली चौराहा,स्टेट बैंक चौराहा, पटेंगरा नाला, पुरानी वी आई पी मार्ग और नई वी आई पी मार्ग तक रक्षा बंधन पर्व को देखते हुए थाना विंध्याचल में नगर क्षेत्राधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया। इस दौरान निरीक्षक निरीक्षक शेषधर पांडेय, धाम चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र, एस आई केदार नाथ मौर्य,रमेश राम,सुनील कुमार, राजकुमार मिश्र,संग्राम सिंह,अकरम खान, हरेराम चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें