मिर्जापुर। चेक बाउंस के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए 21 नवंबर को जनपद न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आनंद कुमार-द्वितीय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में आयोजन होगा। इसका उद्देश्य दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का अवसर देना और न्यायालयों में लंबित मुकदमों का बोझ कम करना है।
उन्होंने संबंधित मामलों के वादकारियों और अधिवक्ताओं से अपील की कि वे 21 नवंबर को संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं। आपसी सहमति से वादों का निस्तारण होने पर पक्षकारों के समय और धन की बचत होगी।