फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से घर जा रही बालिका से छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। चील्ह थाने क्षेत्र के पुरजागीर बाजार में मंगलवार की दोपहर बाइक सवार उचक्के बालिका से उसका पर्स छीन कर भाग गए। पुरजागिर गांव निवासी सुषमा बिंद पुत्री महेंद्र बिंद चील्ह तिराहे स्थित भारतीय स्टेट बैंक पर पैसा निकालने गई थी। किसी कारण से बैंक से पैसा नहीं निकल पाया तो सुषमा वापस अपने घर जा रही थी। वह पुरजागिर चौराहे पर पहुंची थी कि साइकिल में टंगा हुआ उसका पर्स बाइक सवार युवक लेकर भाग गए। बाइक सवार अहिमनपुर खमरिया के पास में पर्स फेंक दिया। काफी देर बाद जब मोबाइल पर सुषमा ने फोन किया तो किसी ग्रामीण ने फोन उठाकर बताया कि आपका पर्स मोबाइल व कागजात यहां पर फेंका हुआ है। पर्स में रखे आधार कार्ड वोटर आईडी, अन्य कागजात व मोबाइल मिल गया। पर्स में 700 रुपये नगदी नहीं था। पुलिस घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें