फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: यजमान बनकर पुरोहित से की 42 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के पश्चिम मोहाल निवासी तीर्थ पुरोहित से यजमान बनकर ठग ने 42 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी की जानकारी होने पर तीर्थ पुरोहित ने 1930 हेल्प लाइन पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। शुक्रवार को साइबर थाने पर जाकर तहरीर देंगे।
विज्ञापन

निखिल द्विवेदी पुरोहित हैं। उनकी बहन की शादी होने वाली है। बृहस्पतिवार को शाम को उनके मोबाइल नंबर पर फोन आया। इसमें फोन करने वाले ने बताया कि वह उनका यजमान है। उनके खाते में 20 हजार रुपये भेजा है। ठग ने सिर्फ मैसेज भेजा था। रुपये नहीं भेजा था। तीर्थ पुरोहित ने मैसेज देखने के बाद उस पर विश्वास कर लिया। इसके बाद ठग ने अपने खाते में 42 हजार रुपये मंगाया। उसके बदले महंगे सामान भेजने की बात कही। इसके बाद तीर्थ पुरोहित ने उसके खाते में 42 हजार रुपये भेज दिया। फिर तीर्थ पुरोहित ने अपना खाता चेक किया तो पता चला कि उनके खाते में 20 हजार रुपये नहीं आया था। तीर्थ पुरोहित ने साइबर थाने के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की उन्होंने बताया कि शुक्रवार को साइबर थाने में जाकर तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें