फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लापरवाही पर तीन अवर अभियंताओं को आरोप पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत निगम की एक नवंबर से संचालित एकमुश्त समाधान योजना में लापरवाही बरतने पर अधीक्षण अभियंता ने जिले के तीन अवर अभियंताओं को आरोप पत्र जारी किया है। साथ ही आठ अन्य अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना में कम पंजीकरण होने, बकाया वसूली की गति धीमी होने तथा पंजीकरण कम होने पर विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राम बुझारत ने बरौंधा, लहंगपुर व रामपुर लठिया के अवर अभियंताओं को आरोप पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि वे आरोपों का उचित जवाब नहीं देते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता ने आठ अन्य अवर अभियंताओं को इन्हीं कार्यों में लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इससे पहले अधीक्षण अभियंता ने इसी योजना में लापरवाही बरतने पर एक अवर अभियंता को निलंबित कर दिया था। पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक ने भी कछवां के उप खंड अधिकारी को निलंबित किया था। विद्युत बिलों का बकाया जमा कराने, विद्युत चोरी के प्रकरण को एकमुश्त धनराशि जमा कराकर समाप्त कराने के लिए पावर कारपोरेशन की तरफ से एक नवंबर से एकमुश्त समाधान योजना शुरू की गई है। साथ ही मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक की जिम्मेदारी तय करते हुए एकमुश्त समाधान योजना का प्रचार-प्रसार कर बकाया जमा कराने, चोरी के मामलों में 65 प्रतिशत जमा करवा कर समाधान कराने का लक्ष्य दिया गया है। जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें