फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दीक्षांत समारोह में केबी कॉलेज की 11 छात्राओं को राज्यपाल देंगी पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 11 दिसंबर को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में शामिल होने के लिए जिले की केबी काॅलेज की भी 11 छात्राओं का चयन किया गया है। जिन्होंने विश्वविद्यालय में प्रथम 10 में स्थान प्राप्त किया है। इन छात्राओं को प्रदेश की राज्यपाल पदक प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

केबी काॅलेज की शिक्षा शास्त्र की चार, संस्कृत व अंग्रेजी की तीन-तीन तथा मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास की एक छात्रा ने इस सूची में जगह बनाई है। शिक्षा शास्त्र की निकिता देवी ने चौथा, प्रीति दुबे ने पांचवां, श्रद्धा पांडेय ने सातवां तथा शालिनी प्रजापति ने 10 वां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार संस्कृत में प्रज्ञा सिंह ने विश्वविद्यालय में तीसरा, चंचल मिश्रा ने सातवां तथा उर्मिला पाल ने 10 वां स्थान हासिल किया है। अंग्रेजी में तक्सीना बानो ने छठां, काजल सिंह ने सातवां तथा आंचल वर्मा ने 10वां स्थान हासिल किया है। मध्यकालीन इतिहास में महिमा मौर्या ने छठां स्थान प्राप्त किया है। इन सभी को वाराणसी में 11 दिसंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में राज्यपाल पदक प्रदान करेंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें