फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चांद पर चंद्रयान, गूंजा भारत माता की जय

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के ऐतिहासिक क्षण का प्रत्यक्षदर्शी होने के लिए बच्चे बुधवार को शाम को अपने विद्यालय पहुंच गए तो बड़े अन्य लोग घरों में टीवी के सामने डट गए। शाम के समय नगर में सड़कों पर भीड़ भी कम हो गई। उधर, चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरते ही लोग खुशी से उछड़ पड़े। लोगों ने हर्षोल्लास के बीच वैज्ञानिकों की इस सफलता पर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

नगर के आर्यकन्या इंटर काॅलेज में एक बड़ी टीवी के माध्यम से चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सजीव प्रसारण किया गया। इसी प्रकार राजकीय इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर काॅलेज, बसंत विद्यालय इंटर काॅलेज, सुंदरमुंदर इंटर काॅलेज व अन्य कई विद्यालयों में टीवी के माध्यम से चंद्रयान के चांद पर उतरने का सजीव प्रसारण दिखाया गया। विद्यालयों में मौजूद शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने बच्चों को बधाई दी। कई जगह देश की इस सफलता पर मिठाई भी वितरित किया गया। इसी क्रम में नगर के लालडिग्गी स्थित रानी कर्णावती कंपोजिट विद्यालय में टीवी के माध्यम से चंद्रयान-3 के उतरने का सजीव प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। जिला विज्ञान क्लब की ओर से इसके लिए विशेष आयोजन किया गया था। प्रसारण के दौरान जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को चंद्रयान-3 के बारे में जानकारी दी। लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल में भी सजीव प्रसारण देखा गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डाॅ. एनके पांडेय व अन्य लोग मौजूद रहे। घुरहूपट्टी स्थित रामानुजम रायल पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजन का आयोजन कर चंद्रयान-3 की सफलता की कामना की गई। बच्चों ने चित्र भी बनाए। इस दौरान प्रधानाचार्य रेखा पाठक, रंजना, अरुणा, रीता, हुमा, समा, अनामिका आदि मौजूद रहीं.
कई जगह लोगों ने आतिशबाजी कर चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की खुशी मनाई। नगर के भटौली रोड स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने सजीव प्रसारण देखा। सफल लैंडिंग के बाद विद्यार्थियों ने चंद्रयान के मॉडल के साथ तिरंगा लेकर इसरो के वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान डायरेक्टर आयुष कुमार सराफ, प्रीति सराफ के अलावा करिश्मा केसरवानी, स्नेहा सिंह, प्रेरणा श्री, अनामिका सिंह, विशाखा श्रीवास्तव, शिखा गुप्ता, कीर्ति जायसवाल, अमृता सिंह, रवि यादव, राजकुमार कसेरा, महेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। बरौंधा कचार स्थित भाजपा कार्यालय में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का कार्यकर्ताओं ने लाइव प्रसारण देखा। पंचमुखी महादेव मंदिर के सामने भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई व आतिशबाजी कर देश के वैज्ञानिकों की इस सफलता पर खुशी जताई।
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा उर्फ मोंटी, हेमंत त्रिपाठी, चंद्रांशु गोयल, संजय यादव, पंकज सिंह चंदेल, अमर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, लालगंज बाजार में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में चंद्रयान-3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग के बाद मंडल अध्यक्ष राम शिरोमणि मौर्य ने झंडा लहराकर कहा कि यह भारतीय वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम की देन है। इस दौरान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नागेश्वर कुमार, सुरेश मिश्रा, सौरभ प्रजापति, देवेंद्र त्रिपाठी, सत्य प्रकाश, नीरज पांडे, सत्येंद्र त्रिपाठी, भानु प्रताप, संतोष कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
पटेहरा कला गांव के दीपनगर बाजार में बुधवार की शाम मिशन चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देकर खुशी का जश्न मनाया। इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह, देवेश, रिशु सिंह, सोनू सिंह, आदर्श, संतोष बिंद आदि मौजूद रहे। शेरवा क्षेत्र के देवकली इंटर काॅलेज, मुराहू सिंह इंटर काॅलेज आदि जगहों पर सजीव प्रसारण देखा गया। भारत माता की जय के नारे लगाए गए। सीखड़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गौरैया में भी बच्चों ने सजीव प्रसारण देखा। उधर, नगर के बुंदेलखंडी मोहल्ला स्थित राणी सती मंदिर में बुधवार को चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के लिए हवन-पूजन किया गया। वेदिक मंत्रों के साथ नवग्रहों से सफलता की कामना की गई। कार्यक्रम आयोजक आचार्य पं. कृपाशंकर चतुर्वेदी ने कहा कि आज का दिन भारत के हर जन मन के उल्लास का दिन है। कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 उतारकर भारत विश्व का पहला देश बन गया है। इसके पूर्व आचार्यों ने हवन-पूजन कर भारतीय चंद्रयान-3 की चंद्रमा की सतह पर उतरने की कामना की। इस दौरान दिलीप देव द्विवेदी, पं. शशिकांत मालवीय, पवन तिवारी, संदीप द्विवेदी, नितिन अवस्थी, घनश्याम मिश्र, सूर्यकांत मालवीय, अमित शर्मा एवं मयंक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें