मिर्जापुर। लालगंज विकास खंड क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बुधवार को सिरसी बांध प्रखंड के मेजा जलाशय का निरीक्षण किया। इस दौरान बंधे पर चल रहे निर्माण कार्य में हुई प्रगति की जानकारी ली। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को 15 दिन के अंदर निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों से जलाशय में जल स्तर के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम लालगंज भरत लाल सरोज, सिंचाई नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।