फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर

Thu, 09 Jul 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. चंद्रशेखर के व्यक्तित्व व कृतित्व सहित उनके राजनैतिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि स्व. चंद्रशेखर अपने संघर्ष एवं व्यक्तित्व के बल पर फर्श से अर्श की छलांग लगाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने दीन दुखियों, हक और अधिकार से वंचित लोगों, असहायों के पक्ष में तथा अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। श्री यादव ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर अपने सपनों को साकार करें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समाजवादी विचारक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष अरूण कुमार दूबे ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके साथ बिताए लम्हों को याद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें