अदलहाट। सरदार पटेल इंटर कॉलेज कोलना में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय जरगो की 69वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें बालिका वर्ग में छह स्वर्ण पदक के साथ चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज रुपौधा ओवरआल चैंपियन रहा।
सीनियर वर्ग में करीना पाल 200 मी., 400 मी., लंबी कूद, ज. वर्ग में खुशी प्रजापति 200, 800 व 1500, सब जूनियर वर्ग में गुड़िया पाल 100, 200 व 400 मी. में स्वर्ण पदक जीतकर अपने-अपने वर्ग में चैंपियन रहीं।
प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में दिव्या प्रथम, करीना पाल द्वितीय, करीना पाल 200, 400 मीटर दौड़ में सुनीता पाल 600 व 1500 मीटर दौड़ में जय हिंद इंटर कॉलेज अहरौरा प्रथम, गोला प्रक्षेप में प्रीति यादव प्रथम, सुनैना द्वितीय, हैमर प्रक्षेप में प्रीति यादव प्रथम, सुनैना द्वितीय रही। जू. बालिका वर्ग के 100 मीटर की दौड़ में अनिता यादव प्रथम, अनिता यादव (बैजनाथ परसबंधा) प्रथम, 3000 मीटर की दौड़ व पद चाल में निशा साहनी प्रथम, ऊंची कूंद में कृति सिंह प्रथम, त्रिकूद में खुशबू प्रथम, गोला प्रक्षेप में कनिका सेमरा प्रथम रही। सब ज. बालिका वर्ग के 600 मीटर दौड़ में अपराजिता प्रथम, लंबी कूद में शिवानी प्रथम, गोला प्रक्षेप में रितु प्रथम, अपराजिता द्वितीय रहीं। संवाद