फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्कर को पकड़ने आई चंदौली पुलिस टीम पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। गरौड़ी गांव में रविवार की रात पशु तस्कर को पकड़ने आई चंदौली पुलिस टीम पर आरोपी के परिवार ने पथराव कर दिया। उधर पशु तस्कर मौके का लाभ उठा कर भाग निकला। टीम को लौटना पड़ा। चंदौली जनपद के चकिया थाने की पुलिस अदलहाट थाना क्षेत्र के गरौड़ी गांव निवासी पशु तस्कर को पकड़ने आई थी। पुलिस टीम ने पशु तस्कर करिया कुरैशी को उसके घर से पकड़ भी लिया। लेकिन इसी दौरान परिवार की महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। मौके का फायदा उठाते हुए पशु तस्कर भाग गया। पुलिस वापस लौट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि चकिया पुलिस पशु तस्कर को पकड़ने आई थी। पथराव होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें