फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विज्ञान प्रतियोगिता में चंदन का मॉडल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में बुधवार को मंडल स्तरीय विज्ञान माॅडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय इंटर काॅलेज में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चंदन यादव का बीज बोने वाली मशीन से संबंधित मॉडल रहा। दूसरे स्थान पर अर्जुन कुमार पटेल का सुरक्षा व्यवस्था पर आधारित माॅडल व तीसरे नंबर पर श्रेयांश विश्वकर्मा का माॅडल रहा।
विज्ञापन

इसके साथ ही चौथे नंबर किसानों के लिए जीवन रक्षक छड़ी से संबंधित मॉडल तथा पांचवें स्थान पर रोहित का हैंडपंप में नवाचार से जुड़ा मॉडल चयनित किया गया। इन सभी पांच मॉडल को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 10 हजार, द्वितीय को सात हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पांच हजार रुपये प्रदान किए गए। दो विद्यार्थियों के माॅडल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। संबंधित विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप 2000 रुपये, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र दिए गए। इस प्रतियोगिता में मंडल के तीनों जिलों मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र से 41 माॅडल प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल कामता राम पाल, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह, राजकीय इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित व जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुशील कुमार पांडेय ने प्रतियोगिता के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि शिक्षको को सैद्धांतिक के अलावा प्रयोग पर अधिक जोर देना चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक अमर नाथ सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में विशेषज्ञ के रूप में डॉ.जेपी राय, डॉ. एसके गोयल, मयंक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
बाल वैज्ञानिक यश पटेल ने आईआर सेंसर, रोहित ने हैंडपंप में नवाचार, रयान ने खाद छिड़कने की मशीन, ज्ञानेंद्र कुमार ने पाइप मोड़ने की मशीन, अरविंद बाबू ने अनाज धोने की मशीन, रितेश सिंह ने वेजिटेबल वाशिंग मशीन, हर्ष सिंह ने जलकुंभी से कार्ड बोर्ड, दफ्ती व खाद बनाने की तकनीकी से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किया। दिव्यांस सिंह ने प्लास्टिक की ईंट, विकास व लाइफ सेविंग स्टिक फार फार्मर, श्रेयांश ने ड्रोन, प्रीतम ने मूली धोने की मशीन, हिमांशु शर्मा ने बिजली पैदा करने की तकनीकी, सौरभ ने तालाबों व नदियों से जल कुंभी निकलने की मशीन, समसुदीन ने सेक सर्किट, चंदन यादव ने मल्चिंग पेपर में छेद करने की मशीन का माॅडल प्रस्तुत किया। सोनभद्र के हर्षनी राय ने रोड सेफ्टी डिवाइस, रितेश सिंह ने स्मार्ट फेंसिंग से संबंधित माॅडल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें