मिर्जापुर। लॉक डाउन के 32 वें दिन शनिवार को पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान डिजास्टर मैनेजमेन्ट एक्ट के तहत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 22 को गिरफ्तार किया। आठ दो पहिया व चार पहिया वाहनों को सीज कर 176 वाहनों का चालान किया गया। वाहनों से 6300 सौ रुपये शमन शुल्क वसूला गया। 32 दिनों में अब तक 199 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर 442 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने आमजन से घर में रहने की अपील किया। कहा कि किसी प्रकार की कोई सहायता चाहिए तो 102, 112, 108 पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकते है। हेल्पलाईन पर फोन कर सहायता मांगने वालों को सहायता की जा रही है।