वैज्ञानिको ने मौसम बिगड़ने का जताया अंदेशा
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित कृषि विज्ञान केद्र के वैज्ञानिको ने तीन दिन तक मौसम खराब होने का अंदेशा जताया है। कृषि वैज्ञानिक प्रो. श्रीराम सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 27, 28 एवं 29 अप्रैल,2020 को मौसम खराब होने और बूंदाबांदी के साथ ही भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में उन्होंने किसानों को फसलों को शीघ्र ही सुरक्षित करने का आवाह्न किया।