फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र : बढ़े फलों के दाम, 200 रुपये किलो बिक रहा सेब

विज्ञापन
घंटाघर चौराहे पर ​स्थित दुकान से फल की खरीदारी करता ग्राहक।-संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। चैत्र नवरात्र में मांग बढ़ने से पिछले पंद्रह दिनों में फलों के दाम काफी बढ़ गए हैं। सेब और अनार 250 रुपये से लेकर 180 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। अंगूर के दाम 100 से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। त्योहार पर महंगाई की मार से विशेषकर फलहार करने वाले लोगों की जेब ढीली हो रही है। दाम अधिक होने से लोग कम मात्रा में फल खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

जंगी रोड स्थित मंडी में भी फलों की आवक कम होने से थोक मूल्य में वृद्धि हुई है। इससे छोटे दुकानदारों को अधिक रुपये खर्च कर फल खरीदने पड़ रहे हैं। नवरात्र में व्रत के लिए विशेषकर लोग सेब और अनार के अलावा संतरा व अंगूर खरीदते रहे हैं। वासलीगंज के फल विक्रेता आसिफ ने बताया कि महाराष्ट्र से संतरा और अंगूर कम मात्रा में आ रहा है।
इससे फल की मांग दोगुनी तक बढ़ गई है। इस कारण दाम में वृद्धि हुई है। उधर मंडी के अध्यक्ष ज्वाला सोनकर के अलावा ओमप्रकाश सोनकर ने बताया महाराष्ट्र की तरफ से फल लदे वाहन समय से मंडी तक आ नहीं पा रहे हैं। नवरात्र के नाम पर देहात कोतवाली पुलिस कर्मियों की ओर से वाहन चालकों को परेशान किया जा रहा है। अध्यक्ष ने व्यापारियों को मंडी से पास जारी करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें