फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri: मां विंध्यवासिनी के कालरात्रि स्वरूप का दर्शन पाकर निहाल हुए भक्त, जयकारों से गूंजा मंदिर

Tue, 28 Mar 2023 04:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर

सार

चैत्र नवरात्र के सातवें दिन भक्तों ने मां विंध्यवासिनी के कालरात्रि स्वरूप का दर्शन पूजन किया। भोर से ही माता के दर्शन के लिए मंदिर की ओर जाने वाली सभी गलियों में जयकारे गूंजने शुरू हो गए।
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी के कालरात्रि स्वरूप का दर्शन पाकर निहाल हुए भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के कालरात्रि स्वरूप का दर्शन पूजन किया। भोर से ही माता के दर्शन के लिए मंदिर की ओर जाने वाली सभी गलियों में जयकारे गूंजने शुरू हो गए। दर्शन के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए लोग लाइन में घण्टों लगे रहे। 

विज्ञापन

देवी के कालरात्रि स्वरूप का भक्तों ने किया दर्शन पूजन - फोटो : अमर उजाला
गंगा स्नान के पश्चात श्रद्धालु हांथों में माता का प्रसाद नारियल व चुनरी लिए मंदिर की ओर पहुंच रहे थे। सुबह होते-होते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पट गया। भारी भीड़ के बीच किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही मां के भव्य स्वरुप का दर्शन किया।
विज्ञापन

मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दर्शन-पूजन के साथ ही न्यू वीआईपी, पुरानी वीआईपी मार्ग के अलावा पक्काघाट मार्ग से मंदिर की ओर पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से कई इंतजाम किये गए थे। मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के पश्चात भक्त पहाड़ पर विराजमान मां काली व अष्टभुजा देवी के दर्शन के लिए भी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें