विंध्यधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
देश में दूसरी बार सरकार बनने के बाद पहले दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम वाराणसी पहुंचे थे। अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। रविवार सुबह नेपाल के प्रधानमंत्री की अगवानी की। उनके साथ मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। नदेसर स्थित होटल में शिष्टाचार मुलाकात के बाद नेपाली पीएम को विदा कर सीएम योगी वाराणसी से विंध्याचल पहुंचे।
चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन रविवार को भी मां विंध्यवासिनी धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। मंगला आरती के बाद से ही दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतार लगी है। मां के भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को नजर आ रहा है। विंध्याचल की समस्त गलियां सड़कें और घाट श्रद्धालुओं से पटी नजर आ रही है। हर ओर माता के जायकारे गूंज रहे हैं।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली और मां अष्टभुजी देवी के दर्शन पूजन को पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद इंतजाम कराए गए हैं। शनिवार को पांच लाख भक्त मां के दरबार पहुंचे थे।