फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कांशीराम राजकीय बालिका विद्यालय की केंद्र व्यवस्थापक बदली गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने कांशीराम राजकीय बालिका विद्यालय की केंद्र व्यवस्थापक को बदल दिया है। यहां की केंद्र व्यवस्थापक अनीता यादव को हटाकर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दांती, पहाड़ी के प्रधानाध्यापक डाॅ. कृपानाथ यादव को नया केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी और संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने शुक्रवार को कांशीराम राजकीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान परीक्षा केंद्र में मिलीं अनियमितता के चलते केंद्र व्यवस्था के खिलाफ उन्होंने कार्रवाई का निर्देश दिया था। निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करते हुए विद्यालय में नए केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। डॉ. कृपानाथ यादव 27 फरवरी से नौ मार्च तक बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न करने के लिए केंद्र व्यवस्थापक बनाए गए हैं। उनको निर्देश दिया गया है कि 27 फरवरी से होने वाली परीक्षा के पूर्व केंद्र पर मिलीं कमियां अपने स्तर से दूर करा लें। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने नए केंद्र व्यस्थापक को निर्देश दिया है कि उत्तर पुस्तिकाओं की सील करने तथा पैकिंग का कार्य प्रधानाचार्य कक्ष में सीसी कैमरे की निगरानी में ही कराएं। ताकि परीक्षा की शुचिता बनी रहे। परीक्षा केंद्र में स्थित शौचालयों को साफ-सुथरा रखने की भी हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक परीक्षा कक्ष की सफाई के साथ ही खिड़की और दरवाजों पर जाले भी न दिखाई दें। साथ ही प्रतिदिन बेंच और डेस्क आदि की भी साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें