फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: केक काटकर मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

विज्ञापन
कन्या जन्मोत्सव में केक काटते जनप्रतिनि​धि गण, सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंडलीय चिकित्सालय में शुरू हुई राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई
विज्ञापन

मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में रविवार को महिला कल्याण विभाग की ओर से कन्या जन्मोत्सव मनाया गया। जनप्रतिनिधियों ने केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर मंडलीय चिकित्सालय में राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण इकाई का आरंभ भी किया गया।
नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने नवजात कन्या शिशुओं को गोद में लिया और कहा कि बेटियां घर की रोशनी होती हैं। इनका लालन-पालन अच्छी तरह हो, इसके लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य और नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने भी अपने विचार रखे। जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. कीर्ति कुमार मिश्र, सीएमएस डॉ. मंजू यादव, पूजा व अन्य मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें