फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्वक मनाएं बकरीद का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। बकरीद व श्रावण मास के अंतिम सोमवार को देखते हुए कोतवाली में शांति कमेटी की बैठक बुधवार को उपजिलाधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

उपस्थित लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए त्योहार को घर में मनाने के लिए कहा गया। उपजिलाधिकारी ने बकरीद के दिन होने वाली कुर्बानी के दौरान निकले मलबे को निर्धारित स्थल पर समय का ध्यान रखते हुए ले जाने व गड्ढे में डालकर ढकने का निर्देश पालिका को दिया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव, नायब तहसीलदार नटवर सिंह, कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह, सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार, लालमनी, जलकल अवर अभियंता सौरभ सिंह सहित भाजपा नगर अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, आलोक श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद यादव, सभासद मुख्तार, मुनीब चौहान, आदि प्रमुख मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें