शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के मनउर गावं निवासी केतन सिंह ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर ह्रवाट्सऐप नंबर के जरीए धोखाधड़ी कर पैसे ठगी करने का आरोप लगाया। मांग कि कि मामले की जांच की कार्रवाई की जाए। केतन सिंह ने बताया कि किसी ने ह्रवाट्सऐप पर उनके मित्र की फोटो लगाकर पैसे की मांग किया। उसके बताए नंबर पर गुगल पेय से दो बार में नौ हजार 750 रुपये भेजा। मित्र से बात करने पर बताया कि उसे कोई रुपये नहीं मांगा है। आरोप लगाया कि अब ठग उस नंबर पर उसकी फोटो लगाकर उसके दोस्तों से मां की बीमारी की बात बताकर पैसा मांग रहा है। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।