फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर गद्दा बिछा देखकर विफरे सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां/सीखड़। कोरोना जैसी महामारी के मद्दे नजर मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को कछवां व सीखड़ क्षेत्र का भ्रमणकर विकास खंडवार हुई तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ व्यवस्थाओं पर नजर रखी बल्कि कमियां पाए जाने पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह सबसे पहले मझवां विकास खंड का निरीक्षण किया। ब्लाक परिसर में बनाए गए कोरोना शेल्टर होम में जमीन पर बिछा गद्दा देखकर एडीओ पंचायत को फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल फोल्डिंग चारपाई व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय कछवां पहुंचकर उन्होंने गरीब परिवारों के लिए तैयार हो रहे राशनयुक्त थैले को देखा। जिसमें एक परिवार को 5 दिन तक के भोजन के लिएआटा, आलू ,चावल, प्याज, नमक आदि सामान रखे गए सामग्री रखे गए थे। सीडीओ विकास खंड के निगतपुर गांव पहुंचे जहां मुसहर परिवारों कोखाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी से प्रतिदिन क्षेत्र भ्रमणकर गरीबो को आवश्यकतानुसार राहत सामग्री पहुंचाए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ डा. घनश्याम प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे। सीखड़, सीडीओ अविनाश सिंह स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में बने सामुदायिक किचन व कम्युनिटी सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर बीडीओ अमीर राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें