फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में सीडीओ ने पाई खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। स्थानीय विकास खंड के ददरा पहाड़ी गांव में बुधवार को हुए निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी ने तमाम खामियां पाई। जिस पर उन्होंने कार्रवाइ के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी आनंद सिंह के हुई शिकायत पर गांव पहुंचे सीडीओ अविनाश सिंह ने पाया कि ददरा पहाड़ी गांव में शासन की ओर से 199 शौचालय बनवाए गए, जिसमें ग्राम प्रधान की ओर से 10 वर्ष पुराने शौचालय पर भी पैसा निकल लिया गया है। एक ही बार में 8 लोगों को दो शौचालय दिए गए हैं। पेयजल के लिए पूरे गांव में 42 घरों में टोटी लगाई गई है। वह गांव के वार्ड नंबर 1 से लेकर 6 नबंर तक पानी जाने के लिए पाइप भी नहीं लगाया गया है। 15 लोगों के घरों में टोटी नहीं लगाई गई है। जबकि कार्य पूर्ण दिखा दिया गया। आवास के हुए निरीक्षण में वाराणसी के रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर आवास आवंटित कर दिए गए है। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान और सचिव पर कार्रवाइ के निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें