फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने किया पहाड़ी ब्लॉक का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने शुक्रवार को पहाड़ी विकास खंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। ब्लॉक सभागार में मनरेगा, सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की। धीमी प्रगति पाए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। संबंधित सचिव को फटकार लगाते हुए एक सप्ताह के अंदर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सभाओं में बन रहे सामुदायिक शौचालयों के निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया। कहा खामियां पाए जाने पर संबंधित सचिवों और ग्राम प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बीडीओ उषा पाल समेत समस्त ग्राम विकास एवं पंचायत अधिकारी, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें