फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 22 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
व्यवस्थाओं का जायजा लेते डीएम राजेश कुमार सिंह व एसपी अरविंद सेन - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
कांवरिया मेले को देखते हुए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। कांवरियों की सुरक्षा के लिए बरियाघाट पर सीसीटीवी कैमरे और जनरेटर लगाए गए हैंा। जबकि स्नान और जल भरने के दौरान होने वाले हादसों को देखते हुए घाट पर गोताखोरों की तैनाती के साथ ही महाजाल भी लगाया जाएगा। तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों संग जलाभिषेक के रास्तों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही कई विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी राजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन के नेतृत्व में अधिकारियों का दल पूर्वान्ह 11 बजे सबसे पहले जल उठाने वाले स्थान बरिया घाट पहुंचा जहां अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को घाटों पर अविलंब सफाई व्यवस्था शुरु कराने को कहा। अधिकारियों के निर्देश पर महिला और पुरुष कांवरियों को अलग-अलग स्थानों से जल भरने के लिए व्यवस्था की गई।

घाटों पर प्रकाश के लिए हाईमास्ट लाइटें लगाई गईं और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। घाटों पर बैरिकेटिंग की गई ताकि कोई भी कांवरिया जल भरते समय असावधानी वश पानी में नहीं जा सके। घाटों पर लाउडस्पीकर और जेनरेटर लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने बरियाघाट पर महाजाल लगाने और गोताखोरों के तैनाती के लिए निर्देश दिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देश दिया कि घाटों पर बोर्ड लगाया जाय और उस पर आवश्यक सावधानी बरते जाने संबंधी संदेश लिखे जाय। पानी के टैंकरों को भी घाटों के किनारे रखने का निर्देश दिया। मोबाइल शौचालयों को भी घाट किनारे रखने पर विचार किया गया ताकि गंदगी को फै लने से रोका जाय। टीम में शामिल बिजली विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया गया कि बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाय।
विज्ञापन


अधिकारियों की टीम के जाते ही व्यवस्था में जुटे हुए लोगों ने कार्य शुरु कर दिया। शाम तक गड्ढों को भर दिया गया। जेनरेटर और कैमरे भी लगा दिए गए। ताकि घाट पर स्नान के दौरान होने वाली घटनाओं के समय बचाव कार्य कराया जा सके। साथ ही आपराधिक घटनाओं

की जानकारी भी हो सके।
भरुहना चौराहे से रेलवे क्रासिंग तक क्षेत्र की सड़कों को चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है ताकि कांवरियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। अधिकारियों ने गिरधर  चौराहा से तहसील चौराहा, भरुहना चौराहा, महुकुंचवां चौराहा, बलहरा मोड़, कोटवा चौराहा तक विधिवत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक,  उपजिलाधिकारी सदर रत्नप्रिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, विन्ध्याचल सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें