फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने हलिया पहुंची सीबीआई

Sat, 21 Jan 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
पूछताछ करते सीबीआई अफसर
विज्ञापन

विज्ञापन
सीबीआई के डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को तीसरे दिन भी हलिया ब्लॉक में मनरेगा के तहत हुए कार्यो की जांच की। सीबीआई टीम ने हलिया में बने ददरी संपर्क से बरी संपर्क मार्ग की जांच किया और श्रमिकों का बयान लिया।
सीबीआई टीम ने वर्ष 2007-08 में सात लाख पांच हजार की लागत से बने हलिया ददरी रोड से दो किमी में बरी संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्तमान में पीडब्लूडी द्वारा डामर बिछाया जा चुका है लेकिन तत्कालीन बीडीसी तारा चंद्र अग्रहरि द्वारा सड़क का निर्माण कराया गया था और सड़क पर गिट्टी और मोरम डालने की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि बीडीसी ताराचंद्र ने ही मां विंध्यवासिनी फर्म के नाम से मटेरियल की भी आपूर्ति की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 टीम के सामने बयान में श्रमिक रामलाल, सुदामा, बुधान, कल्लन, कुसुम, गीता देवी, गिरधारी आदि ने बयान दर्ज कराए। जांच के दौरान पाया कि बुधान पढ़ा लिखा है और हस्ताक्षर करता है जबकि मस्टर रोल पर अंगूठे का निशान था। वहीं गिरधारी ने बताया कि मनरेगा में काम नहीं किया है। टीम ने वर्ष 2007-08 में वीरपुर में सभाजीत कोल के घर के पास दो लाख नब्बे हजार की लागत से बने कूप का निर्माण कार्य देखा और श्रमिकों से बयान लिया। श्रमिकों ने बताया कि आज तक पूरी मजदूरी नहीं मिली है। हथेड़ा गांव में सीताराम के घर के पास बने कूप का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें