फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सीबीआई अधिकारी बनकर वसूली करने वाले के घर सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने मारा छापा

Fri, 25 Oct 2019 12:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव में गुरुवार की शाम को सीबीआई की एंटी करप्शन की छह सदस्यीय टीम ने कछवां थाने की फोर्स के साथ एक मकान में छापेमारी कर चार घंटे तक तलाशी ली। छापेमारी में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने आरोपित के घर से कागजात बरामद किया।
विज्ञापन


टीम ने बताया कि वह दो दिनों तक रह कर पड़ताल करेगी। सीबीआई टीम के छापेमारी से गांव में हड़कंप मचा रहा। क्षेत्र के के बरैनी गांव निवासी एक युवक दिल्ली और मुंबई में लोगों को फर्जी तरीके से सीबीआई का अधिकारी बनकर ठगता था। मामले में शिकायत होने के बाद आरोपित को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया था।

गिरफ्तार आरोपित के घर पर गुरुवार की शाम को सीबीआई  की छह सदस्ययी टीम कछवां थाने को सूचना देकर फोर्स के साथ पहुंची। टीम ने युवक के घर पर चार घंटे तक सघन तलाशी लेने के बाद कुछ जरुरी कागजात बरामद कर कछवां थाने आई।
विज्ञापन


टीम ने बताया कि वह दो दिनों तक तह कर मामले की पड़ताल करेगी। इस संबंध में कछवां एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि बरैनी निवासी अमित कुमार सिंह उर्फ डिंपल सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को ठगता था। वह मुंबई में गिरफ्तार हो चुका है। उसी सिलसिले में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम छापेमारी करने आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें