मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने ग्राम विकास विभाग के कार्यो की प्रगति समीक्षा किया। बैठक मे मनरेगा योजनान्तर्गत भौतिक प्रगति एवं ग्राम पंचायतों में कार्य चलने की स्थिति का अवलोकन किया गया।
बताया गया कि सभी विकास खण्डों का 30.6 प्रतिशत मासिक लक्ष्य के सापेक्ष वार्षिक लक्ष्य 4.7 रहा। कार्य में 5045 श्रमिकों द्वारा 1784 इकाई कार्य गतिशील है। बैठक में सूखे से निपटने के लिये जल संरक्षण एवं जल संग्रह तथा परम्परागत पानी के स्रोतों का नवीनीकरण आदि बिन्दुओ से संबंधित कार्यो की समीक्षा की गयी। कैच द रैन अभियान के अन्तर्गत बारिश के पानी के संचयन पर विशेष बल दिया गया। डीसी मनरेगा/श्रम रोजगार मो. नफीस ने बताया कि जिले सभी विकास खण्डों में कुल 982 प्रवासी श्रमिको का आगमन हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत कुल 13491 आवास प्रस्तावित हैं। जिनमे से 720 का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष प्रगति पर हैं। जिलधिकारी ने कहा कि इस कोरोना काल मे अपने घर गॉव वापस लौटे प्रवासी श्रमिको को मनरेगा के अन्तर्गत काम दिया जाये। प्रस्तावित सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाय। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, पीडी(डीआरडीए) ऋषि मुनि उपाध्याय एवं सभी खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहें।