कैशवैन लूटकांड में मृत गार्ड जयसिंह के परिजनों को केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व नगर विधायक रत्नाकर मिश्र की ओर से शनिवार को दो लाख रुपये प्रदान किए गए। मंत्री के प्रतिनिधि उदय पटेल व नगर विधायक के प्रतिनिधि चित्रसेन मिश्र ने अपना दल एस के अध्यक्ष रामलौटन बिंद के साथ जयसिंह के घर पहुंचकर राशि पत्नी सचिता देवी को सौंपी। इस दौरान एसडीएम सदर चन्द्रभानु सिंह के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। वहीं, ग्राम पंचायत बनकट के कोटेदार रिंकू सिंह ने भी एक वर्ष के लिये नि:शुल्क अनाज की सहायता दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत दोनो बच्चों की परवरिश व शिक्षा के लिये 2500-2500 रूपया प्रतिमाह दिये जाने पत्नी सचिता को विधवा पेंशन के लिये समस्य औपचारिकताए पूर्ण कराईं। संवाद