फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एमए व एमएससी प्रथम सेमेस्टर का कट ऑफ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के केबी पीजी कॉलेज में एमए व एमएससी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2023 24 के प्रवेश के लिए प्रथम प्रवेश वरीयता सूची का प्रकाशन शनिवार को कर दिया गया। प्रवेश 25 सितंबर से 30 सितंबर तक सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हिंदी के लिए सामान्य वर्ग में 1497 से लेकर 1082 तक प्राप्तांक के छात्र प्रवेश ले सकते हैं।आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 1079 से 1052 तक, ओबीसी वर्ग में 1081 से 1012 तक तथा अनुसूचित जाति के लिए 1077 से 829 तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 1047 से 1020 तक के प्राप्तांक वाले छात्र प्रवेश ले सकते हैं। इसी प्रकार अंग्रेजी में सामान्य वर्ग में 1391 से 1102, सामान्य वर्ग आर्थिक रूप से कमजोर के लिए 1100 से लेकर 1049 तक, ओबीसी वर्ग में 1101 से 1059 तक तथा अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लिए 1058 से 894 तक की प्राप्तांक वाले छात्र अर्ह हैं। संस्कृत में जितने भी अर्ह आवेदक हैं, सभी प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

राजनीति शास्त्र में सामान्य वर्ग में 1404 से 1108, दिव्यांग श्रेणी में 1037, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 1092 से 991, ओबीसी में 1107 से 1047 तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के 1051 से 984 तक के आवेदक प्रवेश ले सकते हैं। मध्यकालीन इतिहास में सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। प्राचीन इतिहास में सामान्य वर्ग में 1289 से 1005 तक, आर्थिक कमजोर वर्ग में 893 तक, ओबीसी वर्ग में 1001 से 594 तक तथा अनुसूचित जाति में 993 से 634 तथा अनुसूचित जनजाति से 962 से लेकर 916 तक के प्राप्तांक वाले अभ्यर्थी शामिल है। समाजशास्त्र विषय में सामान्य वर्ग में 1381 से 1054, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 1045 से 939, ओबीसी वर्ग में 1051 से 978, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग में 1049 से 645 के अभ्यर्थी अर्ह हैं।
शिक्षा शास्त्र विषय में सामान्य वर्ग में 1273 से 1122, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 1015 से 992, ओबीसी वर्ग में 1121 से 980 तथा अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग में 1096 से 845 प्राप्तांक के अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। इसी प्रकार भूगोल में सामान्य वर्ग में 1522 से 1085 तक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में 1041 से 1001 तक, ओबीसी में 1076 से 993 तक तथा अनुसूचित जाति व जनजाति में 1076 से 935 तक प्राप्तांक वाले अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त मनोविज्ञान व रसायन शास्त्र में सभी अर्ह अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


प्रवेश के समय लाए जाने वाले अभिलेख
मिर्जापुर। प्रवेश के समय प्रवेशार्थी अपने साथ स्नातक अंतिम वर्ष के अंकपत्र की मूल प्रति, मूल प्रति न उपलब्ध होने पर इंटरनेट के अंक पत्र की प्राचार्य द्वारा प्रमाणित प्रति, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र की मूल प्रति, आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र की मूल प्रति, गरीब सवर्णों के लिए अनुमन्य आरक्षण प्रमाण पत्र की मूल प्रति तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। विकलांग वर्ग के व्यक्तियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट की मूल प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य है। यदि स्नातक परीक्षा अन्य विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है तो माइग्रेशन सर्टिफिकेट की मूल प्रति लाना अनिवार्य है। यदि 2021 या 2022 में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की है तो गैप वर्ष का 10 रुपये के स्टांप पर नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ प्रस्तुत करना अनिवार्य है। प्रवेश के समय प्रवेशार्थी का व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें