फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 32 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। नगर पालिका परिषद अहरौरा बोर्ड की बृहस्पतिवार को पहली बैठक में 2023-24 के लिए बजट प्रस्तुत किया गया। बैठक में 35 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने के बजट को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

प्रस्तावित बजट में गृहकर, जलकर, खाद्य पदार्थों के लाइसेंस, स्टैंड सहित अन्य स्रोतों से 35 करोड़ एक लाख 95 हजार आय का अनुमान लगाया गया है। विकास एवं निर्माण कार्यों पर 32 करोड़ 49 लाख 20 हजार रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। बैठक में निर्माण, सफाई, पथ-प्रकाश और पेयजल व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया गया। बैठक में अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव, अवर अभियंता सुनील मौर्या, प्रेम केसरी, प्रमोद मौर्या, आनंद कुमार,इरशाद आलम, नीतीश कुमार, विनोद चौहान, रामदुलार, विकास सोनकर, जयप्रकाश, ललित, संजय, आशीष, वकील, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें