अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर थाने से कुछ दूरी पर स्थित इब्राहिमपुर पोखरा के पास सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे दिन दहाड़े कमरे में घुसकर लकड़ी के बाक्स समेत उसमें रखे आभूषण और छह हजार रुपये नकद चार उठा ले गए। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।
इब्राहिमपुर स्थित शिव मंदिर पोखरा के पास शारदा देवी कई साल मकान बनवाकर अकेले रह रही हैं। उनका आरोप है कि सोमवार को दिन में अपराह्न करीब तीन बजे अपने कमरे से निकलकर पीछे की ओर लघुशंका के लिए गईं। उसी बीच दो युवक मुंह बांधकर कमरे में घुसे और लकड़ी का बाक्स लेकर बाइक पर बैठकर अदलहाट बाजार की तरफ भाग गए। बाक्स में एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल, पेंशन के छह हजार रुपये, पासबुक आदि थे।